लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तबलीगी जमात मामले के बाद मदरसों और धार्मिक स्थलों पर हो सकती है सख्ती, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने की ये मांग

By भाषा | Updated: April 1, 2020 16:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन को कोरोना संकट विरोधी प्रयासों को नुकसान पहुंचाने वाली घटना करार दियाअल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा, '' यह लॉकडाउन और कोई आयोजन नहीं करने से जुड़े सरकारी परामर्श का भी उल्लंघन है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन को कोरोना संकट विरोधी प्रयासों को नुकसान पहुंचाने वाली घटना करार देते हुए बुधवार को सभी राज्य सरकारों से कहा कि वे अपने यहां मदरसों और धार्मिक स्थलों में लॉकडाउन एवं सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं। आयोग के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे ईमेल में यह भी कहा कि भविष्य में तबलीगी जमात जैसी कोई घटना रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के मद्देनजर देश भर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज और दूसरे धार्मिक आयोजन पहले से ही नहीं हो रहे हैं। यह सरहानीय प्रयास है। लेकिन निजामुद्दीन की घटना से सरकार के प्रयासों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।'' अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा, '' यह लॉकडाउन और कोई आयोजन नहीं करने से जुड़े सरकारी परामर्श का भी उल्लंघन है। इस घटना ने नागरिकों के जीवन को जोखिम में डाल दिया है।''

उन्होंने कहा, '' इस घटना के मद्देनजर आपसे आग्रह किया जाता है कि मदरसों एवं धार्मिक स्थलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए और ऐसे किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित होने से रोका जाए।'' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और सरकारी दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता के लिए स्थानीय धर्मगुरुओं की मदद भी ली जाए। रिजवी ने यह भी कहा कि प्रशासन उनके आग्रह के संदर्भ में तत्काल कदम उठाये।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं