लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कश्मीर में गर्भवती महिला की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात पहुंची

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:35 IST

अनंतनाग के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सैयद नासिर ने ट्वीट किया, “कल एमसीएसच अस्पताल में गर्भवती महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद जांच के वास्ते लिए गए नमूनों में विषाणु की पुष्टि हुई है। मातृत्व अस्पताल की ओर से हुई लापरवाही की जांच की जा रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी जिसकी जांच की रविवार को मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और संक्रमित हुए कुल व्यक्तियों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी जिसकी जांच की रविवार को मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और संक्रमित हुए कुल व्यक्तियों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया, “अनंतनाग जिले में शनिवार को जिस गर्भवती महिला की मौत हो गई थी, उसकी जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी जांच रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई।”

अधिकारियों ने कहा कि उक्त महिला के नमूनों की जांच यहां कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट अस्पताल में की गई। हालांकि अनंतनाग के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सैयद नासिर ने ट्वीट किया, “कल एमसीएसच अस्पताल में गर्भवती महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद जांच के वास्ते लिए गए नमूनों में विषाणु की पुष्टि हुई है। मातृत्व अस्पताल की ओर से हुई लापरवाही की जांच की जा रही है।” अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत के बाद जांच के वास्ते उनके नमूने लिए गए थे।

महिला की मौत के बाद जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। इस बीच रविवार को संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 523 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं