लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 120 भारतीयों को लेकर एम्स्टर्डम से दिल्ली आये विमान को वापस भेजा गया

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:03 IST

डच एयरलाइन के एक बयान के अनुसार 20 मार्च को, एम्स्टर्डम से दिल्ली की उड़ान केएल 871 को देश में प्रवेश प्रतिबंधों पर विरोधाभासी सूचना के कारण सिफोल भेज दिया गया था। इस विमान में 120 यात्री भारत के निवासी हैं, जो एक शिफोल हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड की के एलएम एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि एम्सटर्डम से 120 भारतीयों को लेकर दिल्ली आयी उसकी उड़ान को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए उड़ान प्रतिबंधों पर ‘विरोधाभासी’ सूचना कारण वापस भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विमान में अमेरिका और ब्रिटेन से भी ट्रांजिट यात्री सवार हुए थे और इस बात को लेकर भ्रम था कि ऐसे यात्री भारत में उतर सकते हैं या नहीं क्योंकि वे सीधी उड़ान नहीं ले रहे थे और उन्हें अलग करना मुश्किल था।

नीदरलैंड की के एलएम एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि एम्सटर्डम से 120 भारतीयों को लेकर दिल्ली आयी उसकी उड़ान को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए उड़ान प्रतिबंधों पर ‘विरोधाभासी’ सूचना कारण वापस भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, विमान में अमेरिका और ब्रिटेन से भी ट्रांजिट यात्री सवार हुए थे और इस बात को लेकर भ्रम था कि ऐसे यात्री भारत में उतर सकते हैं या नहीं क्योंकि वे सीधी उड़ान नहीं ले रहे थे और उन्हें अलग करना मुश्किल था।

केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह रविवार से एक सप्ताह तक भारत में किसी भी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान को उतरने नहीं देगी।

डच एयरलाइन के एक बयान के अनुसार 20 मार्च को, एम्स्टर्डम से दिल्ली की उड़ान केएल 871 को देश में प्रवेश प्रतिबंधों पर विरोधाभासी सूचना के कारण सिफोल भेज दिया गया था। इस विमान में 120 यात्री भारत के निवासी हैं, जो एक शिफोल हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

एअरलाइन ने कहा कि यह भारतीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए नियमों का "पालन और सम्मान करना सुनिश्चित करता है"।

एअरलाइन ने कहा कि वह यह इन यात्रियों को तभी भेजेगा जब भारतीय अधिकारी अनुमति देंगे। बयान में कहा गया है, "केएलएम वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे वह अधिक से अधिक यात्रियों को वापस ला सके।"

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाफ्लाइटलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?