लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मध्य प्रदेश के रतलाम में प्रशासन ने अपने कब्जे में लिए सभी होटल, लॉज और मैरिज गार्डन

By राजेश मूणत | Updated: April 9, 2020 01:07 IST

जिला दंडाधिकारी द्वारा एक आदेश जारी कर कोरोना प्रभावितों को ठहराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए रतलाम जिले की सीमा क्षेत्र स्थित समस्त होटल, लॉज, मैरिज गार्डन, रिसोर्ट, धर्मशाला, नोहरे इत्यादि को आगामी आदेश तक अधिग्रहित कर लिया है।  

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रतलाम की जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत जिले में स्थित सभी होटल, लॉज और मैरिज गार्डन आदि अधिग्रहित कर लिए हैं।जारी आदेश में होटल, लॉज, मैरिज गार्डन, रिसॉर्ट्स, धर्मशालाएं, नोहरे इत्यादि के प्रबंधको, स्वामियों को आदेशित किया है कि वे अपने होटल, लॉज का प्रभार अपने-अपने क्षेत्र के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को आवश्यकतानुसार मांगे जाने पर सौंपना सुनिश्चित करें।

मध्य प्रदेश के रतलाम की जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत जिले में स्थित सभी होटल, लॉज और मैरिज गार्डन आदि अधिग्रहित कर लिए हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा एक आदेश जारी कर कोरोना प्रभावितों को ठहराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए रतलाम जिले की सीमा क्षेत्र स्थित समस्त होटल, लॉज, मैरिज गार्डन, रिसोर्ट, धर्मशाला, नोहरे इत्यादि को आगामी आदेश तक अधिग्रहित कर लिया है।  

जारी आदेश में होटल, लॉज, मैरिज गार्डन, रिसॉर्ट्स, धर्मशालाएं, नोहरे इत्यादि के प्रबंधको, स्वामियों को आदेशित किया है कि वे अपने होटल, लॉज का प्रभार अपने-अपने क्षेत्र के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को आवश्यकतानुसार मांगे जाने पर सौंपना सुनिश्चित करें।

समस्त प्रबंधक/स्वामी अपने-अपने होटल, लॉज, मैरिज गार्डन, रिसोर्ट, सामाजिक धर्मशाला, नोहरा इत्यादि में आवश्यक व्यवस्था जैसे पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि करना भी सुनिश्चित करें। 

समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी जिला रतलाम उक्त कार्यवाही सम्पादित कर जानकारी से कोविड-19 कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412-242400 एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया