लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः बिना मास्क के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल, खाली हाथ लौटना पड़ेगा घर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2020 15:03 IST

ओडिशा में कोरोना वायरस के शुक्रवार को चार और नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक पेट्रोल पंप ने 'नो मास्क, नो पेट्रोल/डीजल/ CNG' के पोस्टर लगाए हैं। उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिवक संजय लाठ का कहना है कि पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की तरफ से हमने फैसला लिया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार (10 अप्रैल) को एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां अगर पेट्रोल पंप पर कोई भी बिना मास्क के लिए पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए आया तो उसे खाली हाथ ही घर लौटना पड़ेगा। बिना मास्क के तेल नहीं दिया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में लगातार कोरोवा वायरस संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक पेट्रोल पंप ने 'नो मास्क, नो पेट्रोल/डीजल/ CNG' के पोस्टर लगाए हैं। उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिवक संजय लाठ का कहना है कि पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की तरफ से हमने फैसला लिया है कि जो ग्राहक मास्क लगाकर आएंगे हम उन्हीं को अपनी सेवाएं देंगे। यह निर्णय COVID-19 के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है।

आपको बता दें, ओडिशा में कोरोना वायरस के शुक्रवार को चार और नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नए मामलों की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हैं। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने से ओडिशा सरकार ने गुरुवार को राज्य में चल रहे लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया ताकि इस संक्रामक रोग को फैलने से प्रभावी तौर से रोका जाए। 

राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में केंद्र को सिफारिश भेजेंगे कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए। राज्य सरकार ने केंद्र से भी 30 अप्रैल तक रेल और उड़ान सेवा पर रोक जारी रखने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मार्च को 21 दिन के बंद का ऐलान किया था जो 14 अप्रैल तक चलना है। 

वहीं, भारत में संक्रमण के मामले छह हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई। देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव