लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह जोधपुर पहुंचा, भारतीय सेना दे रही है सेवा

By भाषा | Updated: March 26, 2020 06:18 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से लाए गए 277 लोगों में से 273 तीर्थयात्री हैं और इनमें से 149 महिलाएं और बच्चियां हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ में सेना के चिकित्सकों की एक समर्पित टीम है जो ईरान से लाए गए लोगों के यहां रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य संबंधी पैमानों पर लगातार नजर रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार की तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डा पहुंचा। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि ईरान से इन लोगों के यहां पहुंचने पर सभी की प्रारंभिक जांच की गई और उसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ ले जाया गया।

कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार की तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डा पहुंचा। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि ईरान से इन लोगों के यहां पहुंचने पर सभी की प्रारंभिक जांच की गई और उसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ ले जाया गया।

सेना ने जोधपुर के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के समन्वय से पर्याप्त चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रबंध किए हैं ताकि ईरान से लाए गए लोगों को यहां रहने में कोई दिक्कत न हो और उन्हें रोग से लड़ने के लिए चिकित्सकीय मदद दी जा सके।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से लाए गए 277 लोगों में से 273 तीर्थयात्री हैं और इनमें से 149 महिलाएं और बच्चियां हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ में सेना के चिकित्सकों की एक समर्पित टीम है जो ईरान से लाए गए लोगों के यहां रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य संबंधी पैमानों पर लगातार नजर रखेगी।

सेना मौजूदा समय में भी मानेसर, जैसलमेर और जोधपुर में ईरान, इटली और मलेशिया से लाए गए गए लोगों को चिकित्सा सेवा दे रही है।

प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने एक बयान में बताया कि चीन के वुहान और जापान से लाए गए लोगों को पूरे नियम-कानून का पालन करते हुए छुट्टी दी जा चुकी है। इन स्थानों पर रखे गए 1,200 लोगों, चिकित्साकर्मियों और चालक दल के सदस्यों में से अब तक एक संक्रमित मामला आया है। इसमें वायु सेना के सेवा प्रतिष्ठान हिंडन का मामला शामिल नहीं है। इसके अलावा सेना की चिकित्सीय सुविधा इकाई झांसी, बिन्नागुरी और गया में तैयार है। यहां 1,600 बिस्तरों की क्षमता है।

उन्होंने बताया कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा स्थान तैयार किए जा रहे हैं और इसमें भारतीय वायु सेना और थल सेना की सेवा सुविधा शामिल नहीं है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया आयुध फैक्ट्री बोर्ड ने भी 285 बिस्तर तैयार किए हैं। ईरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाईरानचीनवुहानभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह