लाइव न्यूज़ :

भारत में फिर डराने लगा कोरोना! लगातार दूसरे दिन नए मामलों में तेज उछाल, 24 घंटे में 7200 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 32 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2022 09:17 IST

Coronavirus: भारत में लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मामलों में करीब 40 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। देश में 7200 से अधिक केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 24 घंटे में 7240 नए मामले, 8 मरीजों की हो गई मौत।भारत में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 32498 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से अब तक पांच लाख 24 हजार 723 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7240 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 8 मरीजों की मौत महामारी से हुई है। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए कोरोना मामलों में करीब 40 प्रतिशत का उछाल आया है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट में 5000 से अधिक केस सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में भी अधिक तेजी आई है। कल के मुकाबले 3641 सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 32498 हो गई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 24 हजार 723 हो गई है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 194 करोड़ (1,94,59,81,691) से ज्यादा कोविड टीके की डोज देश में दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15 लाख 43 हजार 748 डोज लगाए गए। वहीं आईसीएमआर के अनुसार पिछले 24 घंटे में तीन लाख 40 हजार 615 कोरोना टेस्ट भी किए गए।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए। 25 जनवरी के बाद राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सामने आए नए मामलों में 42 प्रतिशत केस मुंबई से रहे। गौरतलब है कि कल देश में कोरोना के 5233 नए सामने आए थे। इस तरह देश में 94 दिनों के बाद पहली बार 24 घंटे में कोरोना के पांच हजार से अधिक केस मिले थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं