लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaz Event: धारावी में 8 लोगों की मौत, तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटा था 

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:52 IST

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 232 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2,916 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि के बाद व्यक्ति का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था।मुंबई के झुग्गी-बस्ती वाले इलाके धारावी में पिछले 12 घंटे में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

मुंबईःपिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे धारावी के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि के बाद व्यक्ति का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके साथ धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों की संख्या आठ हो गयी है।

मुंबई के झुग्गी-बस्ती वाले इलाके धारावी में पिछले 12 घंटे में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है। सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं। उनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई वह धारावी में डॉ बालिगा नगर के सामने एक अपार्टमेंट में रह रहा था। पिछले महीने निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में उसने शिरकत की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईउत्तर प्रदेश में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया