लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में आठ दिन का नवजात शिशु कोरोना से संक्रमित, कोलकाता में 21 माह का बच्चा कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 19, 2020 05:43 IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार नगर निगम क्षेत्र में महज आठ दिन के नवजात शिशु के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि नवजात शिशु की मां संक्रमित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार नगर निगम क्षेत्र में महज आठ दिन के नवजात शिशु के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि नवजात शिशु की मां संक्रमित नहीं हैं। वहीं, कोलकाता में 21 माह के नवजात बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि बच्चे के परिवार में किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार नगर निगम क्षेत्र में महज आठ दिन के नवजात शिशु के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि नवजात शिशु की मां संक्रमित नहीं हैं।

स्थानीय निकाय के डॉक्टर किशोर गवास ने बताया कि नगर निगम के जुचान्द्रा स्वास्थ्य केन्द्र में शिशु की जांच की गई। उन्होंने बताया, ‘‘ शिशु की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। शिशु की जांच जन्म के कुछ दिन बाद तय प्रक्रिया के तहत की गई।’’ 

कोलकाता में 21 माह के बच्चे में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

कोलकाता में 21 माह के नवजात बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि बच्चे के परिवार में किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कोलकाता के उत्तर पंचानन ग्राम के इस बच्चे में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार रात को बाल स्वास्थ्य संस्थान(आईसीएच) से बेलियाघाट आईडी एंड बीजी हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया। अधिकारी ने कहा, “भयंकर खांसी से पीड़ित होने के बाद बच्चे को 16 अप्रैल को आईसीएच में भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत स्थिर है। उसे बेलियाघाट आईडी एंड बीजी हॉस्पिटल के पृथक वार्ड में रखा गया है।”

अधिकारी के अनुसार बच्चे के परिवार के चार बच्चों और दो बुजुर्गों समेत सभी 14 लोगों को राजारहाट के पृथकवास केंद्र में भेज दिया जाएगा। वे सभी बच्चे के साथ तीन कमरों वाले फ्लैट में रहते थे। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्य 12 पहुंच गई है साथ ही संक्रमण के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में यह आंकड़ा 233 पहुंच गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईकोलकातालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी