लाइव न्यूज़ :

4 कंधे भी नहीं मिले कोरोना से जान गंंवाने वाले बुजुर्ग को, बेटा करता रहा मिन्नतें, लेकिन नहीं आया कोई आगे

By बलवंत तक्षक | Updated: April 2, 2020 07:24 IST

देश में बुधवार देर रात तक कोरोना का कुल आकड़ा 1900 पहुंच गया है। देश में कोरोना से 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली नगर निगम कमिश्नर से अंतिम संस्कार की गुहार लगाने के बाद मौके पर एक जूनियर इंजीनियर को भेजा गया. अंतिम संस्कार के मौके पर आए लोग गाड़ी से नीचे नहीं उतरे।

चंडीगढ़: 1 अप्रैल कोरोना के डर ने इंसानियत को भी खत्म कर दिया है. पंजाब में मोहाली जिले के नयागांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश के शव को अंतिम संस्कार के लिए जब श्मशानघाट लाया गया तो उसे चिता तक पहुंचाने के लिए चार कंधे भी नसीब नहीं हुए. डेढ़ घंटे तक शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए बेटा मिन्नतें करता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया. मृतक के बेटे राजेंद्र राजपूत ने कहा, स्वास्थ्य विभाग की टीम श्मशानघाट के बाहर ही सेफ्टी किट पकड़ा कर चली गई.

नयागांव से अंतिम संस्कार के मौके पर आए लोग गाड़ी से नीचे नहीं उतरे. उसने कहा कि शव को एंबुलेंस से उतरवाने के लिए मैं कभी पंडितों के पास तो कभी लेबर के पास धक्के खाता रहा. श्मशानघाट की इलेक्ट्रिक भट्टी और एंबुलेंस के बीच की दूरी सिर्फ 15 कदम थी.

मोहाली नगर निगम कमिश्नर से अंतिम संस्कार की गुहार लगाने के बाद मौके पर एक जूनियर इंजीनियर को भेजा गया. इसके बाद पहले शव को सेनेटाइज करवाया गया, फिर श्मशानघाट के दो कर्मचारियों को बुला कर उन्हें सेफ्टी किट पहनाई गई. तीन लोगों की मदद से किसी तरह शव को एंबुलेंस से उतार कर इलेक्ट्रिक भट्टी तक पहुंचाया गया.

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है