लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 5103 लोग हिरासत में लिए गए, 180 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: March 26, 2020 05:56 IST

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 183 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस के अनुसार धारा 65 के तहत कुल 5,103 लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं 956 वाहनों को दिल्ली पुलिस कानून की धारा 66 के तहत जब्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर 5,103 लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया गया और 180 से अधिक मामले दर्ज किए गए।दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 183 मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना वायरस को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर 5,103 लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया गया और 180 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 183 मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस के अनुसार धारा 65 के तहत कुल 5,103 लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं 956 वाहनों को दिल्ली पुलिस कानून की धारा 66 के तहत जब्त किया गया है।

बारी-बारी से अपने जवानों को पृथक रहने के लिए भेजने पर विचार कर रही है दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए अपने करीब एक चौथाई जवानों को दस दिन के लिए बारी-बारी के आधार पर पृथक रखने की योजना बना रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने एक आंतरिक संदेश में अपने जवानों से कहा कि पुलिस बल का एक हिस्सा बारी-बारी के आधार पर दस दिन के लिए पृथक रहना चाहिए और बाकी को सरकार द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को लागू कराना चाहिए।

पत्र में कहा गया है, ‘‘सभी थानों, जिले के एसीपी/डीसीपी कार्यालयों और अन्य उच्च अधिकारियों के कार्यालयों को परामर्श दिया जाता है कि उनके कार्यालय में पदस्थ 25-33 प्रतिशत स्टाफ को पृथक रहने के लिए भेजें।’’ इसमें कहा गया है कि करीब 50 साल उम्र के आसपास के पुलिसकर्मियों या सेहत संबंधी दिक्कतों वाले जवानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया