लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना के 5 नए मामले, केजरीवाल ने कहा-सब्जी खरीदने के लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं

By निखिल वर्मा | Updated: March 25, 2020 18:50 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि लोग सब्जी, दवाई, दूध आदि स्थानीय ग्रॉसरी शॉप से खरीद सकते हैं, इसके लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं हैदिल्ली में जो 5 नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक नागरिक हाल में ही विदेश से लौटा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 नए मरीज मिले हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल पीड़ितों की संख्या 36 हो गई है। इनमें 35 भारतीय और एक विदेशी नागरिक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते एक की मौत हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता और आवश्यक सेवाओं में शामिल लोग लॉकडाउन के दौरान आवागमन के लिए ई-पास के लिए 1031 पर कॉल कर सकते हैं। केजरीवाल ने सभी मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना वायरस से संघर्ष कर रहे चिकित्सकों, नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों को परेशान नहीं करें। 

दिल्ली सरकार ने 30 जून तक इथेनॉल आधारित हैंड सैनेटाइजर बनाने की मंजूरी दी

कोरोना वायरस के बाद बाजार में हैंड सैनेटाइजर की कमी के मद्देनजर दिल्ली में दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों के सभी विनिर्माताओं को 30 जून तक इथेनॉल आधारित सैनेटाइजर बनाने की मंजूरी दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग के इस फैसले से संबंधी परिपत्र को ट्वीट किया और कहा, ‘‘इसके लिए अलग से किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?