लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: बिहार में 5 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 21, एक की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2020 20:53 IST

राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट :आरएमआरआई: के निदेशक डा प्रदीप दास ने मंगलवार को बताया कि दुबई से लौटा गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि 90 संदिग्ध मामलों की आरएमआरआई में जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कल तक कोरोना वायरस के 1051 संदिग्ध नमूनों की जांच की गयी थी जिसमें से अब तक 21 पाज़िटिव पाए गए हैं।कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक व्यक्ति की गत 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी ।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच और मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढकर 21 हो गयी जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के सूक्ष्म जीवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. एस के शाही ने मंगलवार शाम बताया कि सिवान जिले से आए चार कोरोना वायरस संदिग्ध मामले जांच के बाद संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों के नमूने जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं वे सउदी अरब से लौटे हैं, और उनकी उम्र 20 से 40 के बीच है। शाही ने बताया कि आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कुल 36 कोरोना वायरस संदिग्ध मामलों की जांच की गई।

राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा. प्रदीप दास ने मंगलवार को बताया कि दुबई से लौटे गोपालगंज निवासी एक मरीज (35) तथा गया निवासी एक अन्य मरीज (25) के नमूने की जांच की गई जिसमें उसके इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि आज 217 कोरोना वायरस संदिग्ध मामलों की आरएमआरआई में जांच की गई। बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्वेलान्स आफिसर डा. रागिनी मिश्र ने मंगलवार को बताया कि गया निवासी उक्त मरीज मुंगेर के उस निजी अस्पताल नेशनल हास्पिटल का कर्मचारी है जिसमें पूर्व में भर्ती कराए गए कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की पटना एम्स में मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि नेशनल हास्पिटल का उक्त कर्मचारी वर्तमान में गया जिला स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती है। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से अबतक 11 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुंगेर निवासी उक्त मरीज का वहां स्थित निजी अस्पताल नेशनल हास्पिटल में इलाज के क्रम में स्थिति बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए पटना के बाईपास स्थित निजी अस्पताल श्रमण में भर्ती कराया था।

बाद में उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया जहां 21 मार्च को उसकी मौत हो गयी थी। मुंगेर निवासी इस मरीज के संपर्क में आये पटना के उक्त निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय सहित दो स्टाफ 27 मार्च को और एक अन्य महिला 28 मार्च को कोरोना वायरस वायरस से संक्रमित पाये गये।

रागिनी ने बताया कि प्रदेश में अबतक तक कोरोना वायरस के 1052 संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है जिसमें से अब तक 1033 निगेटिव एवं 21 संक्रमित पाए गए हैं। पटना स्थित एम्स से कोरोना वायरस संक्रमित पटना निवासी एक महिला रोगी 21 मार्च को भर्ती हुई । उसके 24 घंटे के भीतर दो टेस्ट निगेटिव आने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी ।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया