लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटों में 478 मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2547, अब तक 62 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 21:03 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें, जबकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक देश भर में संक्रमण की वजह से 66 लोगों की मौत हुई हैं।  आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का मामला अब बढ़कर 2547 हो गया है। अब तक देश भर में संक्रमण की वजह से 62 लोगों की मौत हुई हैं। 

बता दें कि आज शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि हम तबलीगी जमात से संबंधित मामलों को देखें, तो पिछले 2 दिनों में 647 के आसपास मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही कहा गया है कि जमात के लोग 14 राज्यों में फैले हैं जो इस तरह है- अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु , तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई।

बता दें कि शुक्रवार को देश भर में हुई कुल 62 में से 12 की मौत कल हुई थी। कुल 162 मरीज  शुक्रवार तक ठीक हो चुके हैं । इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें, जबकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई। 30 मार्च को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, मेडिकल हिस्ट्री में वह मधुमेह और हृदय रोग से ग्रस्त थे। मृतक का बेटा दिल्ली गया था और वह 17 मार्च को विजयवाड़ा लौटा था, उसे भी कोरोना वायरस से संक्रमित संक्रमित पाया गया था। 

आंध्र प्रदेश राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के कारण मौत की पहचान करने में देरी हुई है। पूरी तरह से परीक्षण के बाद यह पुष्टि की गई कि उनकी मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 और नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संख्या बढ़कर 161 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया कि गुरुवार रात 10 बजे से आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमितों के 12 मामले दर्ज हुए हैं। 

सबसे ज्यादा नेल्लोर जिले में 32 मामले दर्ज हुए हैं। नेल्लोर में 8 नये मामले सामने आये हैं। कडपा जिले में 1 नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही कडपा में 19 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इसी तरह कृष्णा में 23, गुंटूर में 20, प्रकाशम में 17, विशाखापट्टणम में 14, चित्तूर में 9, पूर्वी गोदावरी में 9, अनंतपुर में 2, कर्नूल में 1 मामले दर्ज हुए हैं।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से एक अच्छी खबर यह है कि यहां एक कोरोना वायरस मरीज के स्वास्थ में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लंदन से आये युवक को 22 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। उसे काकीनाड़ा स्थित जीजीएच स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन