लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में संक्रमण के 445 मामले, केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण फैला नहीं है लेकिन मामले बढ़ सकते हैं

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:47 IST

दिल्ली सरकार ने केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 445 मामलों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 59 और व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महानगर में इस बीमारी के मामले बढ़कर 445 हो गये। देश में कोरोना वायरस के 3,488 मामलों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग दिल्ली में हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 59 और व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महानगर में इस बीमारी के मामले बढ़कर 445 हो गये। देश में कोरोना वायरस के 3,488 मामलों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग दिल्ली में हैं। दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद सर गंगा राम अस्पताल के 100 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को पृथक वास में भेज दिया गया।

दिल्ली सरकार ने केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 445 मामलों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 445 हो गई है लेकिन हालात नियंत्रण में है और अभी तक समुदाय स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है।

आंकड़े साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 59 नए मामले सामने आए लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसमें से 42 मामले मरकज से जुड़े हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीअरविंद केजरीवाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल