लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना के 24 घंटे में सामने आए सबसे ज्यादा 4,213 केस, कुल मरीजों की संख्या 67 हजार के पार, अब तक 2206 मौतें

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2020 09:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार 11 मई) दोपहर को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से 20917 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक है। 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से 2206 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोविड-19 की संख्या 67,152 हो गई है। जिसमें से 20917 लोग ठीक हो चुके हैं। 67,152 में से 44029 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,213 नए कोरोना के मामले हैं, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके अलावा 103 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक 31.15 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’

रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

जानें किस राज्य में कोरोना वायरस से कितने लोगों की मौत हुई? 

देश में कुल 2,206 मौतों में से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 832 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 185, राजस्थान में 107, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 47 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में 30, हरियाणा में 10, जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हुई।

झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 70 फीसदी से ज्यादा उन लोगों की मौत हुई है जो पहले से ही विभिन्न तरह की बीमारियों के शिकार थे।

जानें किस राज्य में कोविड-19 से कितने मरीज संक्रमित हैं? 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के 22,171 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,467 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 1,980, पश्चिम बंगाल में 1, 939 और पंजाब में 1,823 मामले सामने आए हैं।

तेलंगाना में 1,196, जम्मू-कश्मीर से 861, कर्नाटक में 848, हरियाणा में 703 और बिहार में 696 मामले हैं। वहीं केरल में 512 और ओडिशा में 377 मामले हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 169, झारखंड में 157, त्रिपुरा में 150, उत्तराखंड में 68, असम में 63, छत्तीसगढ़ में 59, हिमाचल प्रदेश में 55 और लद्दाख में 42 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले, मेघालय में 13, पुडुचेरी में नौ और गोवा में सात मामले सामने आए हैं।

मणिपुर में दो मामले तथा मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर नगर हवेली में एक-एक मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) से किया जा रहा है जबकि राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?