लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 42 दिन 42 मौत, उज्जैन में कोरोना से हाहाकार

By बृजेश परमार | Updated: May 7, 2020 06:35 IST

25 मार्च से कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला 42वें दिन भी जारी रहा। 198 पॉजिटिव अब तक सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के संक्रमण का क्षेत्र उज्जैन में बराबर बढ़ता जा रहा है।अब तो संक्रमण ने शहर के नए हिस्से को भी अपनी जद में ले लिया है।

कोविड-19 के संक्रमण का क्षेत्र उज्जैन में बराबर बढ़ता जा रहा है। अब तो संक्रमण ने शहर के नए हिस्से को भी अपनी जद में ले लिया है। 25 मार्च से कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला 42वें दिन भी जारी रहा। 198 पॉजिटिव अब तक सामने आ चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की शुरूआत उज्जैन में पुराने शहर के जांसापुरा निवासी 65 वर्षीय महिला से हुई थी। संबंधित महिला की 25 मार्च को इंदौर में मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार 42वें दिन भी मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक उज्जैन में संक्रमण से 42 मौतें हो चुकी हैं। 

बुधवार को जारी जिला स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में स्पष्ट किया गया कि अब तक 198 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। 

बीते 42 दिनों में विभाग अब तक जिले में 3755 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 3548 की रिपोर्ट विभाग को वायरोलाजिकल लैब से मिल चुकी हैं। 2911 सैंपल नेगेटिव आए। कुल सैंपल की अपेक्षा विभाग के 362 सैंपल रिजेक्ट किए गए हैं।

198 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।कुल 47 संक्रमित ठीक होकर अपने घरों के लिए रवाना किए जा चुके हैं

नया शहर भी जद में आया- पिछले एक माह से अधिक समय से कोरोना संक्रमण उज्जैन के पुराने शहर तक ही सिमटा हुआ था। पिछले एक सप्ताह में इसने नए शहर को भी अपनी जद में ले लिया है। 

नए शहर में करीब आधा दर्जन पॉजिटिव सामने आए हैं। इसकी शुरूआत मुनिनगर शासकीय आवास में रहने वाली एक शासकीय नर्स के पॉजिटिव संक्रमित होने से हुई।  

वर्तमान में नए शहर के पाश एरिया कृष्णा पार्क,मालविका धाम ,नानाखेड़ा, लक्ष्मीनगर आदि क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों के मिलने पर कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव