Coronavirus: मुंबई में आज कोरोना के 395 मामले आए सामने व 15 की हुई मौत, शहर में संक्रमितों की संख्या हुई 5589
By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 21:21 IST2020-04-27T21:21:46+5:302020-04-27T21:21:46+5:30
आज मुंबई में 118 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, आज तक डिस्चार्ज होने वाले लोगों की कुल संख्या 1015 है।

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
मुंबई: देश भर में जारी कोरोना महामारी की वजह से संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में सबसे अधिक संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। आज (सोमवार) को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 395 कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मुंबई में कुल पॉजिटिव केस 5589 हैं। कल से आज तक मुंबई में 15 लोगों की मौत की खबर है और इस तरह मुंबई में संक्रमण से कुल मौत 219 हो गई है।
आज मुंबई में 118 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, आज तक डिस्चार्ज होने वाले लोगों की कुल संख्या 1015 है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई ने इस बात की जानकारी दी है।
395 new #COVID19 positive cases in Mumbai today, total positive cases here stands at 5589. 15 deaths reported today, total death toll in Mumbai is 219. With 118 discharged today, the total number of people discharged till date stands at 1015: Municipal Corporation Greater Mumbai
— ANI (@ANI) April 27, 2020
इसके अलावा बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के 522 नए मामले सामने आए और एक दिन में कोरोना संक्रमण के 27 मरीजों की मौत हुई। इस तरह राज्य में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 8590 हुए और अब तक कुल 369 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं।
मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही धारावी में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 288 हो गई है। इसके अलावा धारावी क्षेत्र के 14 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी है।
13 new cases of https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#COVID19 have been reported in Dharavi area of Mumbai today, taking the total number of cases to 288 including 14 death: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1254767798754000897?ref_src=twsrc%5Etfw">April 27, 2020
राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1319 हो गई है। रविवार को पुणे में 55 नए संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या पुणे में 80 हो गई है। बता दें कि सोमवार शाम तक इस आंकड़े में और अधिक इजाफा हुई है।