Coronavirus: महाराष्ट्र में संक्रमण के 394 नए मामले, संक्रमित की संख्या हुई 6,817

By भाषा | Updated: April 25, 2020 06:31 IST2020-04-25T06:31:09+5:302020-04-25T06:31:09+5:30

राज्य में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई और 1,19,161 लोगों को घर में पृथक रखा गया है

Coronavirus: 394 new cases of infection in Maharashtra, number of infected 6817 | Coronavirus: महाराष्ट्र में संक्रमण के 394 नए मामले, संक्रमित की संख्या हुई 6,817

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गयी है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गयी है।

मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।

राज्य में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई और 1,19,161 लोगों को घर में पृथक रखा गया है।

वहीं 8,814 लोग संस्थानों में पृथक रखे गए हैं। कुल 6,817 मामलों में से 4,447 मुंबई से हैं। वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की बात करें जिसमें मुंबई और उसके आस-पास के शहर आते हैं, उसमें कुल 5,279 मरीज हैं।

Web Title: Coronavirus: 394 new cases of infection in Maharashtra, number of infected 6817

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे