लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले, 29 मरीज एक ही जिले से

By भाषा | Updated: May 12, 2020 09:54 IST

Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 414 हो गए हैं। वहीं, राज्य में उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 85 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में कोरोना के 37 नए मामले, इसमें 29 मामले गंजम जिले से हैंगंजम में संक्रमण के कुल 154 मामले हैं और ये राज्य के कुल संक्रमित लोगों का 37.2 फीसदी है

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में वायरस के मामले बढ़ कर 414 पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि नए मामलों में 29 मामले गंजम जिले से हैं और ये सभी लोग गुजरात के सूरत से लौटे हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 17 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए और इसी के साथ राज्य में उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 85 हो गई है। गंजम में संक्रमण के कुल 154 मामले हैं और यह संख्या राज्य के कुल संक्रमित लोगों की 37.2 फीसदी है।

राज्य में कोविड-19 मामलों के प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा,‘‘ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इनमें से अधिकतर मामले उन लोगों से जुड़े हैं जो पृथक केन्द्रों में हैं और केवल एक मामला संक्रमित क्षेत्र से जुड़ा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमारा अनुमान है कि संक्रमण के मामले तब बढ़ेगें जब प्रवासी नागरिक (एनआरओ) राज्य में आएंगे और हालांकि हमने उसके लिए इंतजाम कर लिए हैं।’’ उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के 67,535 लोग रेलगाड़ियों, बसों और अन्य माध्यमों से यहां पहुंच चुके हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने संक्रमित पाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती करने अथवा उन्हें पृथक-वास में रखने के केन्द्र के दिशा-निर्देशों में मामूली बदलाव किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. महापात्रा ने कहा,‘‘ अब हम ऐसे लोग जिनमें बेहद मामूली लक्षण हैं अथवा जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं उनका घरों पर ही उपचार कर पाएंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया