लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 328 मामले आए सामने, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2020 05:40 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना वायरस के ताजा हालात पर होने वाली दैनिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 328 नये मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के लगभग 400 ऐसे मामलों का पता चला है कि जिनका संबंध तबलीगी जमात के इज्तिमे (धार्मिक कार्यक्रम) से हो सकता है।मंत्रालय ने संकेत दिया कि वायरस की जांच और इससे संक्रमित लोगों का पता लगाने का काम तेज कर दिया है, लिहाजा संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के लगभग 400 ऐसे मामलों का पता चला है कि जिनका संबंध तबलीगी जमात के इज्तिमे (धार्मिक कार्यक्रम) से हो सकता है। मंत्रालय ने संकेत दिया कि वायरस की जांच और इससे संक्रमित लोगों का पता लगाने का काम तेज कर दिया है, लिहाजा संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना वायरस के ताजा हालात पर होने वाली दैनिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 328 नये मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,965 हो गई है।

अग्रवाल ने कहा,'' कैबिनेट सचिव ने कल वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिवों और पुलिस महानिरीक्षकों को तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों का तेजी से पता लगाने और युद्ध स्तर पर रोकथाम के उपाय लागू करने के लिये कहा था। '' उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 400 ऐसे लोगों का पता लगाया गया है, जिनका संबंध तबलीगी जमात के इज्तिमे (धार्मिक कार्यक्रम) से हो सकता है।''

अग्रवाल ने कहा कि इनमें से तमिलनाडु के 173, राजस्थान के 11, अंडमान-निकोबार के नौ, दिल्ली के 47, पुडुचेरी के दो, जम्मू-कश्मीर के 22, तेलंगाना के 33, आध्र प्रदेश के 67 और असम के 16 लोग शामिल हैं। यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि और नमूनों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित