लाइव न्यूज़ :

coronavirus: चीन से वापस देश लौट रहे हैं 323 भारतीय, वुहान शहर से एयर इंडिया विमान हुआ रवाना 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 10:24 IST

अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नयी दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।’’

चीन के जिस वुहान शहर में कोरोना वायरस फैला है। वहां से 323 भारतीय आज वापस अपने देश लौट रहे हैं। इन सभी को एयर इंडिया के विशेष विमान से भारत लाया जा है। इन भारतीय लोगों के साथ मालदीव के भी सात लोग वुहान शहर से निकलने में कामयाब हुए हैं। 

इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नयी दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। 

चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।’’ मिस्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारे दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन जो यात्रियों के साथ विमान में हैं, उनकी खास तौर पर तारीफ। 

उन्होंने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हवाई अड्डे से जुड़े प्रंबंधन की देखरेख में अनुकरणीय साहस और लोगों की सेवा का बड़ा जज्बा दिखाया है। आप दोनों को सलाम।’’ मिस्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार भारतीय दूसरे विमान में नहीं चढ़ सके क्योंकि उन्हें तेज बुखार था। वुहान से पहला विमान 324 यात्रियों के साथ शनिवार सुबह रवाना हुआ था। 

अधिकारियों ने बताया कि छह भारतीय पहले विमान में सवार नहीं हो सके थे क्योंकि उन्हें चीनी आव्रजन अधिकारियों ने तेज बुखार की वजह से रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि इन्हें अलग करके रखा जाएगा और इसकी जांच की जाएगी कि इनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं। मिस्री ने बताया कि 25 अन्य लोग अपनी सहमति से वहां रूक गए। वहीं अब भी हुबेई प्रांत में 100 भारतीय हो सकते हैं।

बता दें कि चीन में फैली भयावह बीमारी कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन की सीमा से बाहर भारत समेत कई देशों में यह बीमारी फैल चुकी है। भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।  केरल में इस बीमारी से पीड़ित मरीज दो लोगों के बारे में पता चला है। इन दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि ये दोनों लोग चीन में बीमारी फैलने के बाद वहां से वापस देश लौटे हैं।    

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान