Coronavirus: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक शिविर से 32 लोग भागे

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:47 IST2020-04-24T05:47:40+5:302020-04-24T05:47:40+5:30

पुलिस के अनुसार, एक सरकारी स्कूल में 135 लोगों को रखा गया था जिसे बाद में जरूरतमंद लोगों के शिविर के रूप में तब्दील कर दिया गया। इनमें से 32 लोग फरार हो गए।

Coronavirus: 32 people escape from a camp in northwest Delhi | Coronavirus: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक शिविर से 32 लोग भागे

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिविर, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिविर, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक सरकारी स्कूल में 135 लोगों को रखा गया था जिसे बाद में जरूरतमंद लोगों के शिविर के रूप में तब्दील कर दिया गया। इनमें से 32 लोग फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 21 अप्रैल को स्कूल के एक कर्मचारी ने जानकारी दी थी कि लॉकडाउन के बीच 32 लोग अलग-अलग दिनों में फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Web Title: Coronavirus: 32 people escape from a camp in northwest Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे