Coronavirus: मुंबई में शनिवार को 306 यात्रियों को पृथक इकाई में रखा गया

By भाषा | Updated: March 22, 2020 00:06 IST2020-03-22T00:06:59+5:302020-03-22T00:06:59+5:30

कोरोना वायरस फैलने के सिलसिले में मुंबई में शनिवार को लगभग 306 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथक इकाई में भर्ती कराया गया। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। निगम ने कहा कि वायरस से पीड़ित होने के संदेह में 811 लोगों की ओपीडी में जांच की गई जबकि एहतियात के तौर पर 138 लोगों को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया।

Coronavirus: 306 passengers kept in Quarantine unit in Mumbai on Saturday | Coronavirus: मुंबई में शनिवार को 306 यात्रियों को पृथक इकाई में रखा गया

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस फैलने के सिलसिले में मुंबई में शनिवार को लगभग 306 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथक इकाई में भर्ती कराया गया। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। निगम ने कहा कि वायरस से पीड़ित होने के संदेह में 811 लोगों की ओपीडी में जांच की गई जबकि एहतियात के तौर पर 138 लोगों को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया

कोरोना वायरस फैलने के सिलसिले में मुंबई में शनिवार को लगभग 306 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथक इकाई में भर्ती कराया गया। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी।

निगम ने कहा कि वायरस से पीड़ित होने के संदेह में 811 लोगों की ओपीडी में जांच की गई जबकि एहतियात के तौर पर 138 लोगों को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया।

कोरोना वायरस के लिए शनिवार को पॉजिटिव पाए गए नौ लोगों में से आठ मुंबई के निवासी हैं और छह लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्राएं की थीं।

बीएमसी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से थूकने के लिए 115 लोगों से 1.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

Web Title: Coronavirus: 306 passengers kept in Quarantine unit in Mumbai on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे