लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे में आज कोरोना से 11 वर्षीय बच्चे समेत 3 नई मौतें, शहर में कुल सक्रिय मामले हुए 2132 व मरने वालों की संख्या 118 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2020 16:19 IST

अब तक पुणे शहर में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2132 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 14541 मामले सामने आए हैं।सिर्फ पुणे शहर में कोरोना संक्रमण से 118 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

पुणे: देश भर में कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र इस समय तक कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में से एक है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज कोरोना से 11 वर्षीय बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई हैं। इस समय तक पुणे शहर में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2132 हो गई है व मरने वालों की संख्या 118 पर पहुंच गई है।

इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली में सेना के आर आर अस्पताल में सशस्त्र बलों के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों समेत 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, 3 नर्सिंग ऑफिसर और सेना के कुछ जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को दिल्ली छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं दिल्ली में ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 45 जवान संक्रमित मिले हैं। इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे। वहीं, दो जवान दिल्ली पुलिस के साथ कानून एवं व्यवस्था बनाने की ड्यूटी में थे। 

बीएसएफ में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हुए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है। बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के 349 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 4,900 के करीब पहुंचा

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 349 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,898 पहुंच गई। राज्य सरकार के हवाले से यह जानकारी मिली। दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब तक 64 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियापुणे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी