Coronavirus: सोनीपत में विदेश से आये 320 लोगों में से 295 के हाथों पर लगाई गई चिन्हित स्टैंप

By भाषा | Updated: April 1, 2020 05:43 IST2020-04-01T05:43:04+5:302020-04-01T05:43:04+5:30

हरियाणा के सोनीपत जिले में 31 मार्च तक पर 320 लोग आये जिनमें से 295 लोगों के हाथों पर नोवल कोरोना वायरस-19 चिन्हित स्टैंप लगाई गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने यह जानकारी दी।

Coronavirus: 295 out of 320 people from abroad in Sonipat have been stamped | Coronavirus: सोनीपत में विदेश से आये 320 लोगों में से 295 के हाथों पर लगाई गई चिन्हित स्टैंप

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा के सोनीपत जिले में 31 मार्च तक पर 320 लोग आये जिनमें से 295 लोगों के हाथों पर नोवल कोरोना वायरस-19 चिन्हित स्टैंप लगाई गई है। विदेश से आये 295 लोगों को पृथक रखा गया है। इनमें से 238 लोगों की 14 दिनों की तथा 35 लोगों की 28 दिन की क्वारंटाइन की समयावधि पूर्ण हो चुकी है।

हरियाणा के सोनीपत जिले में 31 मार्च तक पर 320 लोग आये जिनमें से 295 लोगों के हाथों पर नोवल कोरोना वायरस-19 चिन्हित स्टैंप लगाई गई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विदेश से आये 295 लोगों को पृथक रखा गया है। इनमें से 238 लोगों की 14 दिनों की तथा 35 लोगों की 28 दिन की क्वारंटाइन की समयावधि पूर्ण हो चुकी है। अभी भी 82 लोग ऐसे हैं जिनकी 14 दिन क्वारंटाइन की अवधि पूरी नहीं हुई, जिनकी यह अवधि जारी है।

इसके अलावा 67 लोगों को घर में पृथक रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में 31 मार्च तक विदेश से आने वाले लोगों का आंकड़ा 320 पर पहुंचा है, जिनमें से 295 लोगों के हाथों पर नोवल कोरोना वायरस-19 चिन्हित स्टैंप लगाई गई है।

Web Title: Coronavirus: 295 out of 320 people from abroad in Sonipat have been stamped

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे