लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 26 मामले, 10 मरीज हुए ठीक

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:02 IST

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक डॉक्टर विकासेन्दु अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 26 मामले (आगरा और लखनऊ में आठ—आठ, नोएडा में छह, गाजियाबाद में दो और लखीमपुर खीरी तथा मुरादाबाद में एक—एक) सामने आये हैं। उनमें से 10 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 26 मामले सामने आये हैं और उनमें से 10 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।इस बीच, प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सरकार पूरी तरह से तैयार है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 26 मामले सामने आये हैं और उनमें से 10 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक डॉक्टर विकासेन्दु अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 26 मामले (आगरा और लखनऊ में आठ—आठ, नोएडा में छह, गाजियाबाद में दो और लखीमपुर खीरी तथा मुरादाबाद में एक—एक) सामने आये हैं। उनमें से 10 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सात आगरा के, दो गाजियाबाद और एक व्यक्ति नोएडा का है। इन सभी का इलाज दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में किया गया।

इस बीच, प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सरकार पूरी तरह से तैयार है। राज्य में वायरस टेस्टिंग केन्द्रों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है। अगले दो दिनों में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो जायेगी।

सरकार की कोशिश है कि इन केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 10 की जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लगने वाले 'जनता कर्फ्यू' के दौरान प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में कोरोना वायरस के उपचार का मॉक ड्रिल भी किया जायेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सार्वजनिक स्थलों तथा अस्पतालों में विसंक्रमण एवं व्यापक सफाई कार्य अभियान चलाएंगे।

प्रसाद ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिये जनजागरण का कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को सैनेटाइजेशन एवं आपस में उचित दूरी बनाये रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस बीमारी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, सिर्फ सावधान रहने की आवश्यकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?