लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 23590 मामले, अब तक 1478 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2020 04:32 IST

गुजरात राज्य में कोरोना से संक्रमित 5779 मरीजों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से 66 मरीज गंभीर अवस्था में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 23590 है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के रविवार को 511 नये मामले सामने आए।

अहमदाबाद: गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 511 नये मरीज सामने आने से रविवार को राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 23,590 हो गए जबकि 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,478 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 5,779 है, जिनका अभी इलाज चल रहा है। इनमें से 66 मरीज गंभीर अवस्था में हैं। गुजरात में कोविड के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल मामले 23,590, नये मामले 511, मृतक संख्या 1,478, ठीक हुए मरीजों की संख्या 16,333 तथा अभी तक 2,88,565 लोगों की जांच। 

दिल्ली में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं-

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41,000 के पार चला गया। वहीं, राजधानी में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,327 तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन रविवार को 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इसके पहले बीते 12 जून को सर्वाधिक 2,137 नए मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कोरोना वायरस के चलते मृतक संख्या बढ़कर 1,327 तक पहुंच गई और संक्रमण के कुल मामले 41,182 तक पहुंच गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल