Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 के 223 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 3,738 हुई

By भाषा | Updated: May 1, 2020 22:41 IST2020-05-01T22:39:55+5:302020-05-01T22:41:19+5:30

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं।

Coronavirus: 223 new cases of covid-19 in Delhi, total number increased to 3738 | Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 के 223 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 3,738 हुई

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं। सरकार ने यह भी बताया कि यहां दो और लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब 61 हो गई है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 3,515 थी। 

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि यहां दो और लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब 61 हो गई है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 3,515 थी। 

दिल्ली सरकार ने प्रवासियों के आवाजाही की सुविधा लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फंसे प्रवासी कामगारों और अन्य लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिये शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी के गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

सरकार के आदेश के अनुसार विशेष आयुक्त मुक्तेश चंदर को दिल्ली पुलिस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह दिल्ली में फंसे लोगों की अन्य राज्यों में आवाजाही के लिये गुप्ता को पुलिस विभाग की ओर से सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराएंगे।

गुप्ता समाज कल्याण विभाग में प्रधान सचिव हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ उनके गंतव्यों तक जाने की अनुमति दे दी है।

आदेश में कहा गया है कि फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिये बसों का इस्तेमाल किया जाए और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त रखा जाए। इसके अलावा बसों में बैठने के दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन किया जाना चाहिये।

Web Title: Coronavirus: 223 new cases of covid-19 in Delhi, total number increased to 3738

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे