लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आज मुंबई में कोरोना के 217 मामले आए सामने व 16 लोगों की हुई मौत, शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1399  

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 20:26 IST

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। हर रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमण के नए मामले शहर में सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि 26 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई है।अब तक शहर में कोरोना संक्रमण के मामले में कुल 97 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 

मुंबई: आज मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 217 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, शहर में कोरोना संक्रमण की वजह से 16 लोगों की मौतों हुई है। मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1399 पहुंच गई है। इसके अलावा, शहर में अब तक संक्रमण की वजह से कुल मौतों की संख्या 97 है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि 26 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई है, जबकि अब तक शहर में कोरोना संक्रमण के मामले में कुल 97 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 

बता दें कि कुल संक्रमितों के आंकड़े में कई बार अंतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी शहर के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कई घंटों बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वेबसाइट पर अपडेट होता है। ऐसे में इस लेख के लिए हमने मुंबई नगर निगम के आंकड़े का इस्तेमाल किया है।  

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना वायरस से निपटने के वास्ते जरूरी उपकरण खरीदने के लिए उद्धव ठाकरे नीत सरकार को धनी बृहन्मुंबई महानगरपालिका और एमएमआरडीए से धन उधार लेने का रविवार को सुझाव दिया।

फडणवीस ने एक मराठी चैनल से बात करते हुए कहा कि जरूरी उपकरण की खरीद में देरी के लिए पैसे का बहाना नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा, " बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के हजारों करोड़ रुपये बैंक में जमा हैं, जिनका उपयोग कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के दौरान धन जुटाने के लिए किया जा सकता है।"

बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है। इस पार्टी के प्रमुख मुख्यमंत्री ठाकरे हैं। फडणवीस ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल जांच किट, निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और अन्य जरूरी उपकरण खरीदने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने बाद जब आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएं तो उधार लिया गया पैसा लौटाया जा सकता है।

संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के प्रदेश सरकार की कोशिशों पर विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, " नियंत्रण क्षेत्र (व्यवस्था) काम करता प्रतीत होता है। सामुदायिक संचरण के तीसरे चरण में प्रवेश करने से पहले यह एक महत्वपूर्ण चरण है।"

फडणवीस ने कहा कि लॉकडाउन (बंद) के दौरान लोगों को प्रभावी तरीके से घरों में रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "ऐसे वक्त में, राज्य को सख्त होना होगा और कुछ अलोकप्रिय फैसले लेने होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए