लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में आज कोरोना के 193 नए केस आये सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 28693, जानें कहां कितने मरीज  

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 19, 2020 19:21 IST

प्रदेश में आज सामने आए 193 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 28693 हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 47 मामले धौलपुर में सामने आए। 

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी हैवहीं 556 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है।

Coronavirus: राजस्थान में आज कोरोना के 193 नए केस आये सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 28693, जानें कहां कितने मरीज   राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पॉजिटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और प्रदेश में आज सामने आए 193 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 28693 हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 47 मामले धौलपुर में सामने आए। 

वहीं, अजमेर 34, कोटा में 29, अलवर में 19, नागौर में 12, हनुमानगढ़ और जयपुर में 10-10, उदयपुर में 9, सवाई माधोपुर में 4, झुंझुनू और बांसवाड़ा में 3-3, झालावाड़ में 2, चूरू, टोंक, भीलवाड़ा, बाड़मेर और बारां में 1-1 संक्रमित मिला। इनके अतिरिक्त अन्य राज्यों से राजस्थान आए 6 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में हुई 3 मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 556 पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 28693 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 21266 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 556 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 6871 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  

प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 4575 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में मिले हैं। वहीं राजधानी जयपुर में  4295 (2 इटली के नागरिक, भरतपुर में 2116, पाली में 1843, अलवर में 1669, बीकानेर में 1335,  नागौर में 1078, अजमेर में 1051, कोटा में 1015, उदयपुर में 967, धौलपुर में 954, बाड़मेर में 857, जालौर में 761, सिरोही में 740, सीकर में 730, डूंगरपुर में 514, चूरू में 500, झुंझुनूं में 497, राजसमंद में 444,  

वहीं, झालावाड़ में 395, भीलवाड़ा में 351, दौसा में 235, टोंक में 225, चित्तौड़गढ़ में 216, करौली में 166, प्रतापगढ़ में 157, हनुमानगढ़ में 156, सवाई माधोपुर में 146, जैसलमेर में 140 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 114, श्रीगंगानगर में 105, बारां में 79 और बूंदी में 36 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्तं बीएसएफ के 54 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से प्रदेश में आए 177 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।  

राजस्थान में कोरोना से अब तक 553 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 179 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, जोधपुर में 66, भरतपुर में 46, कोटा में 29, अजमेर में 28, बीकानेर में 18, नागौर में 19, पाली में 16,  धौलपुर में 14, उदयपुर और सिरोही में 10, सवाई माधोपुर में 9, बाड़मेर, सीकर और अलवर में 8-8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3,  प्रतापगढ़, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर  में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं