लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बिहार के गया से थाईलैंड के 171 नागरिक विशेष चार्टर विमान से स्वदेश लौटे

By भाषा | Updated: April 25, 2020 05:39 IST

थाईलैंड के ये नागरिक लॉकडाउन के पूर्व गया, राजगीर, वाराणसी, कुशीनगर, वैशाली सहित बुद्धिस्ट सर्किट को देखने के लिए आए थे तथा वर्तमान में बोधगया स्थित थाईलैंड महाविहार तथा विभिन्न होटलों में रुके हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गया हवाईअड्डे से थाईलैंड के 171 नागरिक विशेष चार्टर विमान से शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए। गया हवाईअड्डे के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद गया हवाईअड्डे पर थाईलैंड का विशेष चार्टर विमान आज उतरा।

बिहार के गया हवाईअड्डे से थाईलैंड के 171 नागरिक विशेष चार्टर विमान से शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए। गया हवाईअड्डे के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद गया हवाईअड्डे पर थाईलैंड का विशेष चार्टर विमान आज उतरा।

उन्होंने कहा कि थाईलैंड के जो पर्यटक लॉकडाउन की वजह से फंस गए थे, उन्हें वापस ले जाने के लिए चार्टर विमान आया था।

दिलीप ने बताया कि थाईलैंड के 171 यात्री शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए। थाईलैंड के ये नागरिक लॉकडाउन के पूर्व गया, राजगीर, वाराणसी, कुशीनगर, वैशाली सहित बुद्धिस्ट सर्किट को देखने के लिए आए थे तथा वर्तमान में बोधगया स्थित थाईलैंड महाविहार तथा विभिन्न होटलों में रुके हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाथाईलैंडइंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?