लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान पाए गए कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: May 3, 2020 00:36 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बटालियन के कुल 135 जवान अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। नमूनों के त्वरित संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बटालियन के परिसर में एक सचल कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला तैनात की गई है। इस बीच, दिल्ली में सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस बटालियन के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है।

अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद 31वीं बटालियन के परिसर को सील कर दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में 55 वर्षीय एक उपनिरीक्षक की संक्रमण के कारण मौत हो गई। इस इकाई से कुल 480 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 458 की रिपोर्ट आ चुकी है और 22 का इंतजार किया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बटालियन के कुल 135 जवान अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। नमूनों के त्वरित संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बटालियन के परिसर में एक सचल कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला तैनात की गई है। इस बीच, दिल्ली में सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस बटालियन के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। उन्होंने बताया कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। करीब 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है। सीआरपीएफ की दो अन्य कंपनियों को एहतियातन पृथक-वास में रखा गया है। इसके अलावा बीएसएफ ने भी बताया कि दिल्ली और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों में कुल 17 जवान संक्रमित पाए गए हैं।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से चांदनी महल एवं जामा मस्जिद में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे सात जवान संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित सीएपीएफ के रेफरल अस्पताल में पृथक-वास केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आठ जवानों को आर के पुरम में बल के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में दो और जवान संक्रमित पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं