Coronavirus: मुंबई में कोविड-19 के 1257 नए मामले, संक्रमण से 55 और मौतें

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:27 IST2020-07-24T05:27:15+5:302020-07-24T05:27:15+5:30

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं।

Coronavirus: 1257 new cases of Kovid-19 in Mumbai, 55 more deaths due to infection | Coronavirus: मुंबई में कोविड-19 के 1257 नए मामले, संक्रमण से 55 और मौतें

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई में कोरोना से 55 और मरीजों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,927 हो गई है।मुंबई शहर के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे में 1,984 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।मुंबई शहर में अभी तक 77,102 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।  

मुंबईमुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,257 नए मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक 1,05,829 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का कहना है कि देश की औद्योगिक राजधानी में कोविड-19 से 55 और मरीजों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,927 हो गई है।

शहर के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे में 1,984 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। शहर में अभी तक 77,102 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।  

बता दें कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के को पार कर गई। वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।

Web Title: Coronavirus: 1257 new cases of Kovid-19 in Mumbai, 55 more deaths due to infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे