लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121, अबतक 2 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: April 2, 2020 18:37 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 121 संक्रमित के हैं। इनमें से 17 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले 429 लोगों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी। दिल्ली में जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले 429 लोगों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 121 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। वहीं तबलीगी जमात मामले से संबंधित 429 लोगों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "आज तक की स्थिति यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 121 मामले सामने आए हैं। इनमें से 17 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर वापस लौट चुके हैं।"

प्रसाद ने कहा, "तबलीगी जमात के बहुत सारे लोगों को पृथक रखा गया है। उनमें से 429 लोगों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशालाओं में भेज दिया गया है। अन्य के नमूने लिए जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि इस बीमारी के लिए लॉकडाउन से बेहतर कोई विकल्प नहीं था और अब जो समय है, हम ‘क्रिटिकल स्टेज’ (संवेदनशील मोड़ पर) पर हैं।’’ प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सलाह दी है कि अगर आप मास्क लगाते हैं तो दूसरों को संक्रमित नहीं करेंगे और खुद भी संक्रमित नहीं होंगे।

उनके मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर कहा कि बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। खास करके वृद्धाश्रमों पर। वहां चिकित्सा और साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम हो ताकि संक्रमण की गुंजाइश ना रहे।’’ प्रमुख सचिव ने बताया, ‘‘इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जितने भी लोग सीधे तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद कर रहे हैं, उनको, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम, नर्सों और आशा को प्रशिक्षण दिया जाए। इन सब के द्वारा घर-घर जानकारी पहुंचायी जाए कि कैसे इस संक्रमण से बचाव करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है .... सावधान रहना। सावधान रहकर, हाथ धो कर और सामाजिक मेलजोल में कमी करके हम इसका मुकाबला कर सकते हैं।’’

प्रसाद ने कहा कि हम लोगों को उनके घरों तक सीमित रख रहे हैं और इससे संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन-चार दिन पहले तक एक दिन में 19-20 मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन कल से आज तक केवल आठ मामले आए हैं। कल भी केवल 12 मामले आए थे।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी इसमें जोर-शोर से लगे हुए हैं। चाहे वह लॉकडाउन को सफल बनाना हो, या फिर सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाकर रखना।’’ उन्होंने कहा कि संदिग्धों को पृथक करके उनकी जांच हो और उसके बाद अगर जरूरत पड़े तो उनका उपचार हो, इसमें पूरे प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है और उसी का नतीजा है कि अभी तक सिर्फ 16 जिले ही प्रभावित हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे