लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : इंदौर में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 544 हुई, मृत्यु दर में गिरावट, बीते 24 घंटे में 117 नए मामले

By भाषा | Updated: April 15, 2020 11:43 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 377 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,439 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित शहर इंदौर है, यहां ही सबसे ज्यादा मौतें हुई हैंइंदौर में 37 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है जबकि इतने लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 544 पर पहुंच गयी। हालांकि, शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सक समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में इंदौर के 117 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद शहर में अब तक कोविड-19 के कुल 544 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 37 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।"

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बुधवार सुबह तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 6.8 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। सीएमएचओ ने कहा, "इंदौर में कोविड-19 के जो नये मरीज मिले हैं, उनमें से ज्यादातर लोग इस महामारी के पुराने मरीजों के सगे-संबंधी या परिचित हैं। मरीजों के संपर्क में आये ऐसे सभी लोगों को सावधानी के तौर पर पहले ही अलग किया जा चुका है।"

उन्होंने बताया कि अब तक शहर में इस महामारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरभोपालमध्य प्रदेशकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल