लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एमपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 नए मामले, आंकड़ा 3,049 तक पहुंचा

By भाषा | Updated: May 5, 2020 23:51 IST

राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 176 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 79 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 16, देवास एवं खरगोन में सात-सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, जबलपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3,049 तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 लोगों मौत हुयी है।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3,049 तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, जबलपुर एंव इंदौर में दो-दो और सतना एवं भोपाल में एक-एक की मौत शामिल है।

राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 176 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 79 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 16, देवास एवं खरगोन में सात-सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, जबलपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 107 नये मामले सामने आये हैं।

इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,049 हो गयी है। प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 43 नये मामले आये हैं, जबकि धार में 20, उज्जैन में 18, भोपाल एवं जबलपुर में आठ-आठ, रायसेन में चार, खरगोन एवं खंडवा में दो-दो और अनूपपुर एवं टीकमगढ़ में एक-एक नया मरीज मिला है।

इसी के साथ महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,654 हो गयी है, जबकि भोपाल में 571, उज्जैन में 184, जबलपुर में 106, खरगोन में 79, रायसेन में 63, धार में 75, खंडवा में 49, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 36, बड़वानी में 26, देवास में 26, बुरहानपुर में 34, रतलाम में 16, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 हो गई है।

इनके अलावा, शाजापुर में सात, सागर, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में पांच-पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर, शहडोल एवं हरदा में तीन-तीन, शिवपुरी एवं रीवा में दो-दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक-एक लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। कोविड-19 संक्रमित दो मरीज अन्य राज्यों के हैं। प्रदेश के कुल 52 में से 34 जिलों के लोग अब तक संक्रमित पाये गये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,873 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,632 की हालत स्थिर है जबकि 241 मरीज गंभीर हैं। कुल 1,000 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 32.79 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 796 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?