लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब में कोरोना वायरस के 105 नये मामले आये सामने , कुल केस हुए 585

By भाषा | Updated: May 2, 2020 00:11 IST

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल इस बीमारी के 457 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले 48 अमृतसर से सामने आये। जालंधर में 16, फिरोजपुर में 15, लुधियाना में 13, मोहाली में छह, फजिल्का में चार तथा फतेहागढ़ साहिब, पटियाला और मोगा में एक एक मामले सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर श्रद्धालुओं समेत 105 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 585 हो गये। राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 100 से अधिक सत्यापित मामले सामने आये।

पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर श्रद्धालुओं समेत 105 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 585 हो गये। राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 100 से अधिक सत्यापित मामले सामने आये।

बृहस्पतिवार को भी और 105 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल इस बीमारी के 457 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले 48 अमृतसर से सामने आये। जालंधर में 16, फिरोजपुर में 15, लुधियाना में 13, मोहाली में छह, फजिल्का में चार तथा फतेहागढ़ साहिब, पटियाला और मोगा में एक एक मामले सामने आया।

शुक्रवार को जो 105 नय मामले सामने आये उनमें से 91 महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटकर पंजाब आये लोग हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों से कोविड-19 मामलों में अचानक वृद्धि से चिंतिंत नहीं होने का आह्वान किया और कहा कि ज्यादातर नये मामले अन्य राज्य से आये लोगों से जुड़े हैं।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के 585 मामलों में से 20 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 108 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 23,176 नमूने लिये जा चुके हैं। उनमें से 18222 से संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई तथा 4,369 की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब में कोरोनापंजाबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया