लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आज 1014 नए केस, 1065 लोगों की मौत, अलर्ट जारी, सरकार सतर्क़

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 13, 2020 19:35 IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में आज कोरोना से 17 लोगों की मृत्यु हुई. इनके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मृत लोगों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में कोरोना से 696 लोग ठीक हुए. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 31835  लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 110 नए प्रकरण सामने आए. राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या  बढ़कर  8071 हो गई. राजधानी में आज कोरोना से 4 लोगों की मृत्यु हुई.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है.आज मध्य प्रदेश में कोरोना के 1014 नए मामले सामने आए. यह प्रदेश में एक दिन में अब तक के सबसे ज़्यादा मामले हैं.  इसके साथी ही मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 42618  प्रकरण सामने आ चुके हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में आज कोरोना से 17 लोगों की मृत्यु हुई. इनके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मृत लोगों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई. आज प्रदेश में कोरोना से 696 लोग ठीक हुए. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 31835  लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 110 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या  बढ़कर  8071 हो गई. राजधानी में आज कोरोना से 4 लोगों की मृत्यु हुई.

राजधानी में अब तक कोरोना से  कुल 236 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज कोरोना से मुक्त होकर 106  लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इसके साथ ही भोपाल में 6178  लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में आज कोरोना के 188 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही इंदौर  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संंख्या  बढ़कर 9257  हो गई. इंदौर  में आज कोरोना से 3  व्यक्तियों की मृत्यु हुई. इंदौर  में अब तक कोरोना से 340  लोगों की मौत हो चुकी है.

इंदौर में आज 90 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों के लिए रवाना हो गए. इस तरह इंदौर तक 5166 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इस समय प्रदेश में कोरोना के 9718 एक्टिव प्रकरण है. इनमें सबसे ज्यादा 2751 एक्टिव प्रकरण इंदौर में हैं. इसके बाद भोपाल में कोरोना के एक्टिव प्रकरण 1657 हैं. 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया