लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: महाराष्ट्र में 101 मामले, पंजाब और चंडीगढ़ में कर्फ्यू, लोग घरों में कैद, बंगाल में दो नए मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2020 13:06 IST

कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में लगाए गए कर्फ्यू के कारण मंगलवार को लोग घरों में ही बंद रहे। राज्य भर में लागू लॉकडाउन को जनता ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद पंजाब सरकार को सोमवार को कर्फ्यू लगाना पड़ा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बिना किसी राहत के पूर्ण रूप से कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंधों का पालन करवाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं।

मुंबई/नई दिल्लीः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चार नये मामले में से तीन पुणे से सामने आए हैं जबकि एक मामला सातारा का है। उन्होंने बताया कि मरीजों को अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। 

कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में लगाए गए कर्फ्यू के कारण मंगलवार को लोग घरों में ही बंद रहे। राज्य भर में लागू लॉकडाउन को जनता ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद पंजाब सरकार को सोमवार को कर्फ्यू लगाना पड़ा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बिना किसी राहत के पूर्ण रूप से कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया।

बाद में संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी सोमवार रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया। प्रतिबंधों का पालन करवाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। हालांकि आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी कर्मचारियों को आधिकारिक पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ड्यूटी पर जाने दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार मोहाली में अस्पताल और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। इस बीच आरंभिक खबरों के अनुसार पंजाब में कुछ लोग रोजमर्रा का सामान खरीदने बाहर निकले जिन्हें पुलिस ने घर वापस भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ और हरियाणा की सीमाएं पूरी तरह सील रहीं। जालंधर के उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। अभी तक पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 और चंडीगढ़ में सात मामले सामने आ चुके हैं। 

वायरस: पश्चिम बंगाल में दो नए मामले, लॉकडाउन का दूसरा दिन

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है।

अधिकारी के मुताबिक, उन्हें बेलियाघाट के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। पहली जांच में दोनों संक्रमित पाए गए हैं और दूसरी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं जिनके परिणाम का इंतजार है। इन आठ मामलों के अलावा दमदम के 57 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पांच दिन के लॉकडाउन का मंगलवार को दूसरा दिन है। बंद सोमवार को शाम पांच बजे से शुरू हुआ और 27 मार्च तक चलेगा। पुलिस ने सोमवार की शाम को शहर में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में 255 लोगों को गिरफ्तार किया।

वायरस: 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण बंद

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन :बंद: की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं।

एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने क्षेत्र में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई है। सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी निर्देश के अनुपालन में कुल 32राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।’’ देश में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब में कोरोनादिल्लीपंजाबचंडीगढ़केरलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos