लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: असम और झारखंड में कोविड-19 का 1-1 केस, रांची में रह रही महिला मलेशिया से आई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 20:42 IST

रांची में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई। शहर के एक मस्जिद में रह रही मलेशिया से आयी एक 22 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति का सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।अन्य जानकारियों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने ट्विटर पर जवाब दिया कि सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। 

गुवाहाटी/रांचीः असम के सिलचर में मंगलवार को 52 साल के एक व्यक्ति के जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जो राज्य में इस बीमारी का पहला मामला है।

रांची में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई। शहर के एक मस्जिद में रह रही मलेशिया से आयी एक 22 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्वसरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। इस मरीज की विदेश यात्रा और अन्य जानकारियों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने ट्विटर पर जवाब दिया कि सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि युवती मलेशिया से 17 मार्च को यहां आयी थी। उन्होंने बताया कि शहर के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी इलाके की बड़ी मस्जिद से कुल 17 विदेशी नागरिकों सहित 24 लोगों को रविवार को हिरासत में लेकर खेल गांव में बनाये गये पृथक केन्द्र में रखा गया है, यह युवती इसी समूह का हिस्सा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गये सभी लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से सिर्फ इस युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जाता है कि युवती धर्म प्रचार के लिए यहां आयी थी।

इस बीच यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया, ‘‘स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उक्त युवती को भर्ती करने के बारे में जानकारी मांगी थी। मैंने उसे यहां भर्ती करने की अनुमति दी है।’’ डॉक्टर सिंह ने बताया, ‘‘युवती को रिम्स में बने विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। वार्ड में 100 मरीजों को रखने की क्षमता है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनझारखंडअसमहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया