लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना से ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत, मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: August 23, 2020 19:07 IST

पिछले 24 घंटे में 57,989 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 22,80,566 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने कहा कि मृत्यु दर भी घटी है। वर्तमान में यह 1.86 प्रतिशत है।मरीजों के कारण वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत है।केंद्र की नीति की बदौलत मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है और मृत्यु दर कम हो रही है।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 22,80,566 मरीज ठीक हो गए हैं । ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर आ गयी है । मंत्रालय ने कहा कि लगातार ठीक हो रहे मरीजों के कारण वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मृत्यु दर भी घटी है। वर्तमान में यह 1.86 प्रतिशत है। भारत दुनिया के ऐसे देशों में शामिल है, जहां मृत्यु दर कम है।’’ पिछले 24 घंटे में 57,989 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 22,80,566 हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि एक से सात जुलाई के बीच तथा 13 से 19 अगस्त के बीच रोजाना ठीक होने वालों की औसतन संख्या में बढ़ोतरी होती गयी। मंत्रालय के मुताबिक, व्यापक स्तर पर जांच, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, प्रभावी उपचार को लेकर केंद्र की नीति की बदौलत मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है और मृत्यु दर कम हो रही है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘ठीक होने वालों की ज्यादा संख्या और कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की चरणबद्ध और एहतियाती रणनीति जमीन पर नतीजे दे रही है।’’

सुबह आठ बजे अपडेट किये गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड-19 के 69,239 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 30,44,940 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 56,706 हो गयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों