लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव कवि-कार्यकर्ता वरवर राव की अस्पताल में चल रही जांच, न्यूरो विशेषज्ञ को बुलाया गया

By भाषा | Updated: July 17, 2020 16:53 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित जेल में बंद लेखक एवं कार्यकर्ता वरवर राव का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह न्यूरो समस्या से पीड़ित है इसलिए उनके लिए न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जेल में बंद लेखक एवं कार्यकर्ता वरवर राव का इलाज सेंट जॉर्ज अस्पताल में हो रहा है।डॉक्टरों ने बताया कि राव को बृहस्पतिवार शाम में सेंट जॉर्ज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया

मुंबई: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जेल में बंद लेखक एवं कार्यकर्ता वरवर राव का इलाज सेंट जॉर्ज अस्पताल में हो रहा है और वह न्यूरो (तंत्रिका संबंधी) समस्या से भी पीड़ित हैं। इसके लिए न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया गया है।

अस्पताल अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि एलगार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी 80 वर्षीय राव को सरकारी जेजे अस्पताल में इस सप्ताह की शुरुआत में भर्ती किया गया था और बाद में उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि राव को बृहस्पतिवार शाम में सेंट जॉर्ज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया क्योंकि मेडिकल जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन इसका भी पता चला कि उन्हें न्यूरो संबंधी समस्या है। इसकी वजह से वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं और उसपर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित उनका श्वसन और अन्य मानक सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि राव के सीने का एक्सरे और ईसीजी रिपोर्ट भी सामान्य हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक स्पष्टता के लिए डॉक्टर सीटी स्कैन की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जे जे अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञों को राव के इलाज के लिए बुलाया गया है और वे आज उन्हें देखने आएंगे।

राव नवी मुंबई के तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में थे। उन्हें चक्कर आने की शिकायत पर सोमवार को जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया था और बाद में तंत्रिका विज्ञान विभाग में भेज दिया गया। राव पिछले 22 महीने से जेल में बंद हैं। इससे पहले उन्होंने चिकित्सीय आधार और कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एनआईए की विशेष अदालत से जमानत मांगी थी।

सोमवार को राव की तरफ से बंबई उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर की गईं। इनमें से एक में खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्थायी जमानत मांगी और दूसरे में जेल अधिकारियों को उनका चिकित्सीय रिकॉर्ड पेश करने और उन्हें सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती की मांग की गई। राव और नौ अन्य कार्यकर्ताओं को एलगार परिषद-माओवादी संबंध मामले में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई। 

टॅग्स :मुंबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया