लाइव न्यूज़ :

मप्र के पांच जिलों में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में सोमवार से छूट

By भाषा | Updated: May 24, 2021 14:35 IST

Open in App

भोपाल, 24 मई मध्यप्रदेश के पांच जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने सोमवार से इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में छूट देने अनुमति दी है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा ने सोमवार को बताया कि झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड जिले में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम होने के बाद कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में कुछ छूट प्रदान की गई है। यह छूट 24 से 31 मई तक लागू है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश थे कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से कम रहेगी उन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कुछ प्रतिबंधों के साथ धीरे-धीरे छूट प्रदान की जायेगी।

राजोरा ने कहा कि इन पांच जिलों में सरकारी कार्यालयों को अधिकारियों की 100 प्रतिशत तथा कर्मचारियों की 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही इन जिलों में संपत्ति पंजीयन के कार्यालय भी खोले जाएंगे तथा जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा निर्माण सामग्री एवं सेवा क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ 20 प्रतिशत अन्य दुकानें भी खोली जा सकती हैं। आवासीय क्षेत्र की एकल दुकानों को तथा ई-कॉमर्स गतिविधियों को कार्य करने की अनुमति होगी।

राजोरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एकल दुकानें खोली जा सकती हैं जबकि बाजार कुछ प्रतिबंधों के साथ संचालित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों एवं निर्माण गतिविधियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के साथ अनुमति दी जाएगी।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले दर्ज किये गये हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,64,338 पर पहुंच गई है और इस बीमारी से अब तक 7,558 लोग जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल