लाइव न्यूज़ :

कोरोना का नया स्वरूप : उपराज्यपाल ने अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वरिष्ठ अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्त पालन सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सोमवार को होने वाली अपनी बैठक में अंतरराष्ट्रीय विमानों से उतरने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच कराने और दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाबवे और हांगकांग सहित जिन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिला है, उस देशों से आने वाले यात्रियों को पृथकवास में रखने के संबंध में फैसला कर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विशेषज्ञ और नागर विमानन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था कि जिन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, वहां से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दें।

केजरीवाल ने ट्वीट करके इस बात पर जोर दिया कि देश ‘‘बहुत मुश्किलों’’ से कोविड-19 महामारी से ‘‘उबरा’’ है।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं माननीय प्रधानमंत्री से नये स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों को प्रतिबंधित करने का अनुरोध करता हूं। बहुत मुश्किलों से हमारा देश कोरोना से उबरा है। हमें इस नये स्वरूप को जहां तक संभव हो सके भारत आने से रोकना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू