लाइव न्यूज़ :

कोरोना का ‘एन440के’ स्वरूप दक्षिणी राज्यों में तेजी से फैल रहा, सीसीएमबी का अध्ययन

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:08 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 फरवरी कोरोना वायरस का कुछ स्वरूप देश के दक्षिणी राज्यों में तेजी से फैल रहा है और स्थिति पर करीबी नजर रखने की जरूरत है। सीएसआईआर- कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन में यह कहा है।

इस अध्ययन में कहा गया है कि वायरस में बदलाव वाले जिन स्वरूपों की दुनिया के कई देशों में पहचान हुई है, उनकी मौजूदगी भारत में बहुत कम मिली है लेकिन इसका कारण यह हो सकता है कि जीनोम अनुक्रमण का पर्याप्त कार्य नहीं हुआ है।

सीसीएमबी के वैज्ञानिक लगातार कोरोना वायरस के जीनोम का अनुक्रमण और विश्लेषण का काम कर रहे हैं।

सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस का ‘एन440के’ स्वरूप तेजी से फैल रहा है। इसके प्रसार की स्थिति को समझने के लिए करीबी निगरानी की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ने से पहले नए स्वरूप का समय रहते पता लगाना बहुत जरूरी है।

अध्ययन में कहा गया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके उपयोगी हैं लेकिन मास्क लगाना, हाथ साफ करते रहना और उचित दूरी बनाकर रखना सबसे कारगर उपाय है।

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के 5,000 से ज्यादा स्वरूपों और महामारी के दौरान उनके उभार पर विश्लेषण के बाद यह तथ्य पेश किया है।

मिश्रा ने कहा कई देशों में खौफ पैदा करने वाले नए स्वरूप के मामले भारत में बहुत कम आए हैं और इसमें ‘ई484 के’ और ‘एन501वाई’ स्वरूप भी है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘कम मौजूदगी का एक कारण यह भी हो सकता है कि पर्याप्त सीक्वेंसिंग नहीं हुई है। वायरस के नए स्वरूप का सटीकता से पता लगाने के लिए देश में कोरोना वायरस के जीनोम अनुक्रमण का और ज्यादा काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे