लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर : एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 21:02 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस अवधि में संक्रमण से 67 मरीजों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने रविवार को यहां बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।’’

इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य में इस वक्त 71,241 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,03,780 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक तीन करोड़ 67,61,069 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में शुरू से लेकर अब तक कुल 6,92,015 मरीज कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos