लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 11,447 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:55 IST

Open in App

रायपुर, नौ अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,447 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,18,678 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।

राज्य में शुक्रवार को 139 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2166 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 91 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 63 लोगों की तथा पिछले दिनों 28 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 11,447 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 2622, दुर्ग से 1786, राजनांदगांव से 1149, बालोद से 337, बेमेतरा से 336, कबीरधाम से 377, धमतरी से 397, बलौदाबाजार से 619, महासमुंद से 548, गरियाबंद से 191, बिलासपुर से 687, रायगढ़ से 262,कोरबा से 523, जांजगीर-चांपा से 261, मुंगेली से 152, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 78, सरगुजा से 202, कोरिया से 77, सूरजपुर से 119, बलरामपुर से 57, जशपुर से 174, बस्तर से 148, कोंडागांव से 60, दंतेवाड़ा से 60, सुकमा से छह, कांकेर से 194, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,18,678 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,37,156 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 76,868 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4654 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 84,681 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1111 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिले में शुक्रवार से लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक रहेगा। वहीं राजनांदगांव जिला प्रशासन ने जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य के दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos