लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में जन-जागरुकता अभियान के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं कोरोना वॉलेंटियर्स

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:15 IST

Open in App

भोपाल, 21 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की बढ़ रही संख्या के मद्देनजर संक्रमण को रोकने और जनता में जागरुकता लाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वालेंटियर्स सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों के साथ जनता तक यह संदेश पहुँचाया जा रहा है कि यदि मास्क नहीं पहनोगे और दो गज की दूरी का पालन नहीं करोगे, तो कोरोना हो सकता है।

जन-जागरण अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सावधानियों का संदेश देना, टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित करना और दीवार लेखन के माध्यम से भी जागरुकता का कार्य किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार बताया, ‘‘प्रदेश के रायसेन जिले में साँची जनपद की ग्राम पंचायत मेढ़की में कोरोना वालेंटियर दिव्यांग भगवान सिंह कोरोना महामारी के विरूद्ध इस लड़ाई में लोगों को जागरुक कर सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (सिंह) द्वारा अपनी ट्राइसाइकिल पर ग्राम पंचायत के सभी गाँवों में जाकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। वह लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘भगवान सिंह ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि कोरोना को हमें गंभीरता से लेना हैं। टीका लगवा कर हम अपने परिवार, समाज और जिले को कोरोना से बचा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति में खाँसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होते हैं, तो वह तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जाँच करवाये।’’

उन्होंने कहा कि ‘दिव्यांग’ भगवान सिंह की मार्मिक अपील लोगों को काफी प्रभावित कर रही है और लोग उसे अपनी दिनचर्या में शामिल भी कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि वहीं, शहडोल जिले के विभिन्न जनपदों में कोरोना से बचाव एवं जागरुकता के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किये गये अभियान 'मैं हूँ कोरोना वॉलेंटियर' के वॉलेंटियर गाँव-गाँव में कोरोना के विरुद्ध युद्ध में दीवार लेखन और पोस्टर बनाकर सभी को जागरुक कर रहे हैं।

जन-अभियान परिषद के विवेक पांडेय ने बताया कि कोरोना वॉलेंटियर्स ग्रामीणों को मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी का पालन तथा बार-बार सेनिटाइजर का उपयोग या साबुन से हाथ धोने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क भी मुहैया कराया जा रहा है।

संक्रमण के बढते प्रभाव को रोकने में उमरिया जिला प्रशासन के साथ कोरोना वॉलेंटियर्स और समाज सेवी संस्थाएँ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। रात-दिन ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धाओं को जनहित संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा चाय एवं बिस्किट का वितरण किया जा रहा है।

मरिया जिले के विकासखंड पाली के वॉलेंटियर्स ने ग्राम पंचायत गिंजरी के विभिन्न वार्डों में मास्क वितरण किए। वॉलेंटियर्स सभी को समझा रहे हैं कि संक्रमण का खतरा फिर बढ़ गया है, इसलिए जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन के निर्देशों का पालन आवश्यक है। बेवजह घर से ना निकले, जरुरतों को सीमित करें और अपने आस-पास भीड़ वाली गतिविधियाँ ना होने दें। यदि ऐसा होता है तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें।

मुख्यमंत्री के आह्वान पर उमरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनें वॉलेंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जन-प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक मुहिम चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहनें घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरुक कर रही हैं। उनके द्वारा स्थानीय भाषा में गीत तैयार कर एवं दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जा रहा है। उनका यह प्रयास क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह