लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: भारत में कोविड-19 केसों की संख्या 20000 पार, 652 मौतें, गुजरात में केस बढ़े

By निखिल वर्मा | Updated: April 22, 2020 18:21 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,221 मामले महाराष्ट्र में, 2272 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1801 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,592 मामले मध्य प्रदेश में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले और 49 लोगों की मौतः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयहिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 652 हो गई और संक्रमण के मामले 20471 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 15859 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,959 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। मंगलवार शाम से कुल 49 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 80 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 21 मौत हुई है।

गुजरात में तेजी से बढ़े मामले

गुजरात में बुधवार को 94 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,272 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि कोरोना वायरस से पांच और मरीजों की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। अब तक 144 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में अब भी 2,033 लोगों का इलाज चल रहा हैं तथा कुल 38,059 लोगों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया